छात्र संघ चुनाव को लेकर DSP अनुज कुमार पर वरिष्ठ अधिकारियों ने फिर जताया भरोसा
श्रीनगर। छात्र संघ चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों ने एक बार फिर DSP अनुज कुमार पर भरोसा जताया है। चुनावी व्यवस्थाओं को देखते हुए उन्हें श्रीनगर में तैनात किया गया है।
श्रीनगर पहुंचते ही DSP अनुज कुमार ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि श्रीनगर में छात्र संघ चुनाव के लिए कल मतदान होना है। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।