जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर सुरक्षा कोषांग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण, पहचान एवं उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया कि ट्रांसजेंडर के लिए विशेष शिविर आयोजित कर पहचान पत्र निर्गत करें।