हसनपुर: हसनपुर में जर्जर मकान की छत की सिल्ली टूटी, मां-बच्चे बाल-बाल बचे
हसनपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण हसनपुर क्षेत्र के गांव नगलिया मुंसी में एक जर्जर मकान की छत की सिल्ली अचानक टूट गई। हादसे के दौरान मकान में मौजूद मां और बच्चे बाल-बाल बच गए। सिल्ली टूटने की आवाज सुनकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण जर्जर मकानों पर खतरा बढ़ गया।