बथनाहा: बथनाहा में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण जारी, पहली बार स्व-गणना पर विशेष जोर
बथनाहा: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत बथनाहा प्रखंड में मकान सूचीकरण कार्य को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार संचालित किया जा रहा है। उच्च विद्यालय बथनाहा में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को घर-घर जाकर आंकड़ा संग्रहण की प्रक्रिया, डेटा संकलन के तरीके बताए गए।