डुमरांव: डुमरांव SDM: डीजे पर रोक, शांति समिति बैठक में किसी को दुख पहुंचा तो खेद है
Dumraon, Buxar | Mar 20, 2026 डुमरांव में श्रीराम नवमी झंडा पूजा समिति और अनुमंडल प्रशासन के बीच डीजे व पारंपरिक बाजा को लेकर गहराए विवाद के बाद एसडीएम राकेश कुमार ने शुक्रवार की शाम 6 बजे अपनी सफाई दी। एसडीएम ने कहा कि शांति समिति की बैठक में अगर मेरे बात से किसी को दुख पहुंचा हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।