लखीसराय: जिले के रामगढ़ चौक पुलिस ने दो अभियुक्त को दो बाइक समेत 85 लीटर देसी महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार।
रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत दो बाइक के साथ दो अभियुक्त को 85लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में से लखीसराय शहर के कवैया थाना क्षेत्र के जयनगर बड़ी कवैया निवासी रविंद्र चौधरी लक्ष्मण कुमार को 40 लीटर महुआ शराब एवं हलसी थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी आशीष चौधरी को 45लीटर शराबके साथ गिरफ्तार किया गया।