लखीसराय: कोलकाता में हुए ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध में डॉक्टरों ने थाना चौक से पुरानी बाजार तक किया मार्च
कोलकाता में हुए ट्रेनी महिला डाक्टर के रेप के बाद हुई नृशंस हत्या के विरोध में IMA ने थाना चौक से लेकर पुरानी बाजार तक कैंडल मार्च निकाला। और घटना की घोर निन्दा करते हुए अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। डा पंकज ने बताया कि कोलकाता की घटना रूह को कपाने वाली है। इसलिए सरकार डाक्टरों की सुरक्षा मुहैया कराए। ताकि डाक्टर 24 घंटे निर्भय हो कार्य करे।