लखीसराय: राजकीय+2 उच्च विद्यालय हलसी की बच्चियों ने आजादी के महापर्व से पूर्व निकाला तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने का संदेश
राजकीय+2 उच्च विद्यालय हलसी के बच्चे एवं बच्चियों ने आजादी के महापर्व से पहले हर घर में तिरंगा फहराने के विचार को लोगों तक पहुंचने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा विद्यालय परिषर से निकलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी, ब्लॉक परिसर होते हुए अंबेडकर चौक व पुरानी चौक के रास्ते वापस विद्यालय पहुंचा।