घाटमपुर: सजेती पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, आरोपी हाथ जोड़कर लोगों से कहता रहा- चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है
सजेती पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी अंतरराष्ट्रीय चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सजेती कस्बे में करीब एक किलोमीटर तक पैदल परेड कराई। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर लोगों से कहता रहा, "चोरी मत करो भैया, पुलिस हमारी बाप है।" डीसीपी साउथ ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़ा गया इनामी 9 मुकदमों में वांटेड था। ढाई साल पहले आरोपी फरार था।