गाज़ीपुर: गाजीपुर में विधिक सेवा दिवस पर छात्राओं को जागरूक किया गया, छात्रा ने जज से पूछा- क्या पैसे पर बिकता है कोर्ट
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के तत्वावधान में विधिक सेवा दिवस का आयोजन गोरा बाजार स्थित राधिका इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार चतुर्थ ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी।