लखनपुर: ग्राम खोडरी के राशन दुकान में चावल वितरण में गड़बड़ी के मामले में ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
ग्राम पंचायत खोडरी तहसील उदयपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 392005048 में चावल वितरण को लेकर अनियमितता और गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। मामले को लेकर ग्राम पंचायत खोडरी एवं सरहाडीह के ग्रामीणों ने 24 अगस्त 2026 को sdm उदयपुर को लिखित शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।