पहली ही बारिश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। कोटा-सवाई माधोपुर रूट पर कई जगह गहरे गड्ढे बनने से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाला एक्सप्रेसवे अब कई स्थानों पर 60 किमी प्रति घंटे से भी कम गति पर सिमट गया है। गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है, वहीं ट्रक चालकों को टायर फटने और वाहनों के सस्पेंशन खराब होने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वाहन चालकों ने संबंधित एजेंसियों से जल्द मरम्मत कर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
Ladpura, Kota | Jul 3, 2026