पाली: कोरबा में जहरीले पानी का खतरा, अहिरन नदी में सैकड़ों मछलियां मृत मिलने से मचा हड़कंप
Pali, Korba | May 22, 2026 कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है… जहां अहिरन नदी में सैकड़ों मछलियां मृत अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि इसी नदी के पानी का उपयोग आसपास की कॉलोनियों में सप्लाई के लिए किया जाता है। आखिर नदी में ऐसा क्या मिला जिससे एक साथ इतनी मछलियों की मौत हो गई…?