नरवल: सरसौल के डोमनपुर गंगा घाट में गंगा के बढ़ते जलस्तर से सैकड़ों बीघा फसल हुई जलमग्न
नरौरा बांध से छोड़े गए पानी की वजह से गंगा के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।मंगलवार शाम 5बजे सरसौल ब्लॉक के डोमनपुर गंगा घाट की तरफ सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई।घरों में पानी घुसने से लोग परेशान होकर सुरक्षित स्थानों की ओर आ रहे हैं।बाढ़ से फसलों और सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है।सब्जियों में तरोई,भिंडी तो फसलों में धान और तिली की फसल जलमग्न हो गई।