नरवल: नरवल थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय वृद्ध की पड़ोसी द्वारा डंडे से पिटाई, गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के दौरान हुई मौत
नरवल थाना क्षेत्र करबिगवा गांव में 75 वर्षीय शिवशंकर मिश्रा की मौत हो गई। रविवार रात को उनके पड़ोसी बृजेंद्र सिंह उर्फ टीटू ने उन्हें डंडे से पीटा था। सोमवार को 1 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी चकेरी पूर्वी अभिषेक पांडे ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है