एनएचपीसी लिमिटेड, क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ में मनाया गया एकता दिवस एवं आयोजित की गई ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0’
एनएचपीसी लिमिटेड, क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा कार्यपालक निदेशक श्री आदित्य गौतम के नेतृत्व में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया तथा ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0’ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री आदित्य गौतम के नेतृत्व में कार्यालय के समस्त कार्मिकों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। इसके साथ ही ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0’ के अंतर्गत सामूहिक दौड़ का आयोजन किया गया।
कार्यपालक निदेशक श्री आदित्य गौतम ने स्वयं समस्त कार्मिकों के साथ दौड़ में भाग लिया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता के माध्यम से फिटनेस, स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश दिया और आयोजन को सफल बनाया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करना तथा दैनिक जीवन में दौड़, व्यायाम एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था।
Bhuntar, Kullu | Oct 31, 2026