Public App Logo
Profile Picture

satrangi channel

@usr05484792
51Followers
0Following
Live from Shamshi Bhuntar - Weather Update 
Subscribe to our Channel. 🌟🎉👏
समस्त जनमानस एवं पंचायत सदस्य गण को सूचित किया जाता है।कि
* हिम स्पर्श फाउंडेशन कल दिनाँक  12/09/26 को जरड भुट्टी कॅलौनी पंचायत कार्यालय में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  किया जा रहा हैं ।
*  सभी जनमानस से अनुरोध है।कि सभी लोग अपनी संपूर्ण शरीर की जांच करवाए।
* स्वास्थ्य शिविर में योग्य प्रशिक्षित डॉक्टर / आयुर्वेदाचार्य द्वारा शरीर में बीमारियों की जांच अनुमानित मशीनों (QRMA) के द्वारा  सम्पूर्ण शरीर की निःशुल्क जांच की जाएगी।
. यह स्वास्थ्य शिविर  8 वर्ष से ऊपर   सभी के लिए अनिवार्य है |
* समय :- प्रातः 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा ।
* शिविर में जांचे जैसे :–>  ब्लडप्रेशर,ब्लड शुगर,किडनी व लिवर की जांच,थाइराइड, कोलेस्ट्रॉल,यूरिक एसिड, अस्थमा / दमा. खांसी. महिलाओं संबंधी समस्याए. जोड़ों का दर्द आदि जांचे की जाएगी।
▪︎ शिविर में औषधि पंजिकृत रोगियों को न्यूनतम संभव मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएगी ।
अतः सभी जनमानस इस स्वास्थ्य शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाए!
प्रधान-नीरज ठाकुर
Jogni Mata Hanogi, Kuch hi dino mein Mata is Road se luft ho jayegi.
🏥 आज 11 September: तेगूबेहड़ अस्पताल में डॉ. Ashima dengi स्वास्थ्य सेवाएं
!!!! जय माता दी जी !!!!🔔
         🙏🙏🙏🙏🙏🙏
     ⛳⛳*शुभ दिन जी* ⛳⛳
माँ चिंतपुरणी जी के प्राकृतिक पिण्डी स्वरूप के आज *11-09-2026* के *प्रातः काल श्रृंगार के आलौकिक दर्शन*

चित्त में बसो चिंतपूर्णी, छिन्नमस्तिका मात।।
सात बहनों में लाड़ली, हो जग में विख्यात॥
माईदास पर की कृपा, रूप दिखाया श्याम।
सबकी हो वरदायनी, शक्ति तुम्हें प्रणाम॥

ऐसी  भक्तवत्सल  भक्तों की सभी चिंताओं को हरने वाली माँ छिन्नमस्तिका चिंतपूर्णी माँ की कृपा सब जनों पर बनी रहे
💞⛳🌺🌻👏💐🌸
<nis:link nis:type=tag nis:id=reel nis:value=reel nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=zindagikisachai nis:value=ZindagiKiSachai nis:enabled=true nis:link/>
**🏥 आज 10 September: तेगूबेहड़ अस्पताल में डॉ. Reena dengi स्वास्थ्य सेवाएं 👨‍⚕️💊**
!!!! जय माता दी जी !!!!🔔
         🙏🙏🙏🙏🙏🙏
     ⛳⛳*शुभ दिन जी* ⛳⛳
माँ चिंतपुरणी जी के प्राकृतिक पिण्डी स्वरूप के आज *10-09-2026* के *प्रातः काल श्रृंगार के आलौकिक दर्शन*

चित्त में बसो चिंतपूर्णी, छिन्नमस्तिका मात।।
सात बहनों में लाड़ली, हो जग में विख्यात॥
माईदास पर की कृपा, रूप दिखाया श्याम।
सबकी हो वरदायनी, शक्ति तुम्हें प्रणाम॥

ऐसी  भक्तवत्सल  भक्तों की सभी चिंताओं को हरने वाली माँ छिन्नमस्तिका चिंतपूर्णी माँ की कृपा सब जनों पर बनी रहे
💞⛳🌺🌻👏💐🌸
पीएनबी आरसेटी ने महिलाओं को दिया उद्यमिता का प्रशिक्षण

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी), कुल्लू द्वारा 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 29 महिला प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम समन्वयक लक्ष्मी ने बताया कि 35 दिनों तक चले प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को ब्यूटी पार्लर व्यवसाय के माध्यम से सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को उद्यमिता की विभिन्न बारीकियों से अवगत करवाते हुए स्वप्रेरणा, व्यवसाय के अवसरों की पहचान एवं उनका उचित उपयोग, निरंतरता, आवश्यक सूचनाओं की खोज, गुणवत्ता प्रबंधन, समस्या समाधान, आत्मविश्वास तथा ग्राहकों को अपने उत्पाद एवं सेवाओं के प्रति आश्वस्त करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में पीएनबी आरसेटी कुल्लू के निदेशक चंद्र नारायण सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक सुझाव देते हुए बाजार प्रबंधन और गुणवत्ता प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर अपनी आजीविका स्वयं अर्जित करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इससे वे आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
समापन समारोह के दौरान सभी 29 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को व्यावसायिक कौशल के साथ-साथ स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना रहा। See less
Shared post
**भुट्टिको में हथकरघा बुनकरों के लिए जीआई जागरूकता एवं प्राकृतिक रंगों पर कार्यशाला**

**कुल्लू।** राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की ओर से भुट्टिको सभागार में हथकरघा बुनकरों, उद्यमियों और आईटीआई शमशी के प्रशिक्षणार्थियों के लिए जीआई जागरूकता एवं प्राकृतिक रंगों के उपयोग पर एक दिवसीय DIY कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री **ठाकुर सत्य प्रकाश** ने शिरकत की। बुनकर सेवा केन्द्र कुल्लू के प्रभारी उप निदेशक अनिल साहू, सहायक निदेशक विनय कुमार तथा जिला उद्योग केन्द्र की प्रबंधक प्रवीण लता ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ठाकुर सत्य प्रकाश ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं हथकरघा बुनकरों में नई ऊर्जा का संचार करेंगी। उन्होंने कुल्लू शाल को प्राप्त **भौगोलिक संकेतक (GI)** प्रमाणिकता को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे कुल्लू की पारंपरिक बुनाई शैली को संरक्षण मिला है और बुनकरों के लिए रोजगार के अवसर भी मजबूत हुए हैं।

कार्यशाला में जीआई एवं प्राकृतिक रंगाई की व्यवहारिक बारीकियों की जानकारी दी गई। इसमें कुल **110 बुनकरों एवं आईटीआई शमशी के विद्यार्थियों** ने भाग लिया, जबकि **39 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र** प्रदान किए गए।
**🏥 आज 9 September: तेगूबेहड़ अस्पताल में डॉ. Paras देंगे स्वास्थ्य सेवाएं 👨‍⚕️💊**
!!!! जय माता दी जी !!!!🔔
         🙏🙏🙏🙏🙏🙏
     ⛳⛳*शुभ दिन जी* ⛳⛳
माँ चिंतपुरणी जी के प्राकृतिक पिण्डी स्वरूप के आज *09-09-2026* के *प्रातः काल श्रृंगार के आलौकिक दर्शन*

चित्त में बसो चिंतपूर्णी, छिन्नमस्तिका मात।।
सात बहनों में लाड़ली, हो जग में विख्यात॥
माईदास पर की कृपा, रूप दिखाया श्याम।
सबकी हो वरदायनी, शक्ति तुम्हें प्रणाम॥

ऐसी  भक्तवत्सल  भक्तों की सभी चिंताओं को हरने वाली माँ छिन्नमस्तिका चिंतपूर्णी माँ की कृपा सब जनों पर बनी रहे
💞⛳🌺🌻👏💐🌸
**🏥 आज 8 September: तेगूबेहड़ अस्पताल में डॉ. Ashima aur Dr Reena सेवा de rahi hain 👨‍⚕️💊**
पेंशनरों की समस्याओं पर मंथन

कुल्लू, 8 सितंबर। जिला मुख्यालय के डीआरडीए हॉल में मंगलवार को पेंशनर फेडरेशन की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक उपायुक्त एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सुरजीत सिंह राठौर ने की।
   बैठक के दौरान पेंशनर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन के समक्ष कई अहम मांगें व समस्याएं रखीं। इनमें कुल्लू शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, शहर में बढ़ती आवारा पशुओं व आवारा कुत्तों की समस्या पर अंकुश लगाने, पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने, सड़कों व फुटपाथों की मरम्मत व सुधार, तथा सरकारी एवं निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार व सुविधाएं प्रदान करने जैसे विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अतिरिक्त फेडरेशन के सदस्यों ने क्षेत्र में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
     सुरजीत सिंह राठौर ने पेंशनर फेडरेशन द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को बेहद गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी तालमेल व समन्वय स्थापित कर मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए, ताकि पेंशनरों व वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिल सके।
    बैठक में सहायक आयुक्त डॉ. जयबंती ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर, अधिशाषी अभियंता बी एस नेगी, जिला पंचायत अधिकारी दयाराम ठाकुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांक्षा शर्मा सहित पेंशनर फेडरेशन के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
**🏥 आज 7 September: तेगूबेहड़ अस्पताल में डॉ. Ashima aur Dr Anushka सेवा de rahi hain 👨‍⚕️💊**
!!!! जय माता दी जी !!!!🔔
         🙏🙏🙏🙏🙏🙏
     ⛳⛳*शुभ दिन जी* ⛳⛳
माँ चिंतपुरणी जी के प्राकृतिक पिण्डी स्वरूप के आज *08-09-2026* के *प्रातः काल श्रृंगार के आलौकिक दर्शन*

चित्त में बसो चिंतपूर्णी, छिन्नमस्तिका मात।।
सात बहनों में लाड़ली, हो जग में विख्यात॥
माईदास पर की कृपा, रूप दिखाया श्याम।
सबकी हो वरदायनी, शक्ति तुम्हें प्रणाम॥

ऐसी  भक्तवत्सल  भक्तों की सभी चिंताओं को हरने वाली माँ छिन्नमस्तिका चिंतपूर्णी माँ की कृपा सब जनों पर बनी रहे
💞⛳🌺🌻👏💐🌸
Shiva Lab Kullu
!!!! जय माता दी जी !!!!🔔
         🙏🙏🙏🙏🙏🙏
     ⛳⛳*शुभ दिन जी* ⛳⛳
माँ चिंतपुरणी जी के प्राकृतिक पिण्डी स्वरूप के आज *05-09-2026* के *प्रातः काल श्रृंगार के आलौकिक दर्शन*

चित्त में बसो चिंतपूर्णी, छिन्नमस्तिका मात।।
सात बहनों में लाड़ली, हो जग में विख्यात॥
माईदास पर की कृपा, रूप दिखाया श्याम।
सबकी हो वरदायनी, शक्ति तुम्हें प्रणाम॥

ऐसी  भक्तवत्सल  भक्तों की सभी चिंताओं को हरने वाली माँ छिन्नमस्तिका चिंतपूर्णी माँ की कृपा सब जनों पर बनी रहे
💞⛳🌺🌻👏💐🌸
**🏥 आज 5 September: तेगूबेहड़ अस्पताल में डॉ. Paras देंगे स्वास्थ्य सेवाएं 👨‍⚕️💊**
कुल्लू। पूर्व मंत्री श्री सत्य प्रकाश ठाकुर की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती प्रेमलता ठाकुर का जन्मदिन परिवारजनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके पुत्र श्री रोहित ठाकुर, श्रीमती शिवानी ठाकुर सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

परिवारजनों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर परिवार में खुशी का माहौल रहा और सभी ने प्रेमलता ठाकुर के उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=premlatathakur nis:value=PremLataThakur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=satyprakashthakur nis:value=SatyPrakashThakur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohitthakur nis:value=RohitThakur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=Kullu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=birthdaycelebration nis:value=BirthdayCelebration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kullunews nis:value=KulluNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=satrangichannel nis:value=SatrangiChannel nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=birthdaywishes nis:value=BirthdayWishes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=familycelebration nis:value=FamilyCelebration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kulluhimachal nis:value=KulluHimachal nis:enabled=true nis:link/>
शाढ़ाबाई में रोपे 110 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

भुंतर, 3 सितंबर। पर्यावरण संरक्षण और भूमि कटाव की रोकथाम के उद्देश्य से वीरवार को शाढ़ाबाई स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान का आयोजन भुंतर सुधार समिति और ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला ने संयुक्त रूप से किया।

अभियान का शुभारंभ होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेंट विकास सकलानी ने पौधा रोपकर किया। इस दौरान पॉपुलर, देवदार, बान, कयोश और डोडन सहित विभिन्न प्रजातियों के 110 से अधिक पौधे रोपे गए।

कमांडेंट विकास सकलानी ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र व्यास नदी के किनारे स्थित होने के कारण यहां भूमि कटाव की आशंका बनी रहती है। पौधरोपण से भविष्य में भूमि कटाव को नियंत्रित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

भुंतर सुधार समिति और ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। जलवायु परिवर्तन के दौर में सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और आम लोगों की सहभागिता बेहद जरूरी है।

अभियान के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
आज 3 September को तेगू बेहड अस्पताल में Dr Ashima ne सेवा di 🏥💊👨‍⚕️
🔴 पंजाब में बिक्री के लिए ले जाई जा रही 500 पेटी बीयर पकड़ी

🔴7,200 बोतलों सहित वाहन जब्त, भुंतर थाने में मामला दर्ज

कुल्लू, 3 सितम्बर : आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन एवं अंतरराज्यीय तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल्लू-मनाली फोर लेन मार्ग पर जरड के समीप पंजाब में बिक्री के लिए ले जाई जा रही 500 पेटी बीयर बरामद की है। इनमें कुल 7,200 बोतलें शामिल हैं। विभाग ने शराब ले जा रहे वाहन को जब्त कर भुंतर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
    आबकारी विभाग की टीम ने 3 सितम्बर 2026 को प्रातः करीब 7:40 बजे जरड नामक स्थान पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के समीप नियमित नाकाबंदी एवं निरीक्षण के दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में बीयर की पेटियां पाई गईं। बरामद बीयर पर ‘पंजाब में बिक्री के लिए’ अंकित पाया गया।
      कार्रवाई के दौरान चालक से शराब के परिवहन संबंधी आवश्यक पास, परमिट एवं अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह मौके पर कोई संतोषजनक एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में बरामद बीयर पंजाब राज्य में बिक्री के लिए निर्धारित पाई गयी। इसमें ट्यूबॉर्ग स्ट्रॉन्ग (650 मिलीलीटर) — 294 पेटी, बडवाइजर मैग्नम (500 मिलीलीटर) 100 पेटी और किंगफिशर स्ट्रॉन्ग (650 मिलीलीटर) 106 पेटी थी। इस प्रकार कुल 500 पेटी बीयर बरामद की गई, जिनमें 650 मिलीलीटर की 4,800 बोतलें तथा 500 मिलीलीटर की 2,400 बोतलें, इसमे कुल 7,200 बोतलें शामिल हैं।
  उक्त कार्रवाई सुरेश शर्मा, सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी, जिला कुल्लू; गंगाराम, सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी, बंजार वृत्त; अशोक कुमार, आबकारी पुलिस आरक्षी तथा चालक सुरेश कुमार की टीम द्वारा की गई। विभागीय कार्रवाई के उपरांत मामले में भुंतर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई तथा प्रकरण को आगामी कानूनी कार्रवाई एवं जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। बरामद शराब एवं संबंधित वाहन को नियमानुसार कब्जे में लिया गया है। मामले में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 39(1) के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
   उपायुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, कुल्लू ने कहा कि विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व की चोरी तथा हिमाचल प्रदेश में अवैध रूप से शराब के परिवहन अथवा व्यापार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
   उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जांच एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
--
**🏥 आज 2 September: तेगूबेहड़ अस्पताल में डॉ. Paras देंगे स्वास्थ्य सेवाएं 👨‍⚕️💊**
Live from Pandoh 
Subscribe to our Channel. 🌟🎉👏