जमुई: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजूश्री कुमारी ने मंडल कारा का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | Jun 5, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई की सचिव मंजूश्री कुमारी ने शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। मंडल कारा का निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारा स्थिति चिकित्सालय, सामुदायिक भवन, महिला वार्ड, तरुण वार्ड सहित विभिन्न कक्ष में जाकर बंदियों से बातचीत की और उनकी परेशानियों को जाना। साथ ही आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।