वारासिवनी: डोंगरगांव महाराजपुर में चोरों ने 4 दुकानों में चोरी की, कर्मचारी को बंधक बनाया, कर्मचारी ने बचाई जान
डोंगरगांव-महाराजपुर में देर रात दो अज्ञात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर नकदी गैस सिलेंडर कंप्रेसर हवा पंप अंडे कोल्ड ड्रिंक्स गुटखा कुरकुरे सहित अन्य सामान चोरी कर लिया विशाल बिसेन की दुकान में सो रहे कर्मचारी राजू भीमटे को चाकू दिखाकर बंधक बनाकर पेट्रोल पंप तक ले गए, जहां से वह भाग निकला घटना से ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस से गस्त बढ़ाने की मांग की