त्योहारों से पहले रायपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच में स्वच्छता संबंधी गंभीर खामियां मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। ब्रेड बास्केट से 80 किलो ब्रेड नष्ट कराई गई, जबकि कमल विहार स्थित कृष्णा स्वीट्स से बड़ी मात्रा में मिठाइयां जब्त की गईं। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
#RaipurNews #FoodSafety #ChhattisgarhNews #FoodDepartment #FoodInspection
Raipur, Raipur | Nov 2, 2026