जमुई: सदर अस्पताल से दो बाल हृदय रोगियों को सर्जरी के लिए अहमदाबाद रवाना किया गया
Jamui, Jamui | Apr 2, 2025 बाल हृदय योजना के तहत बुधवार की सुबह 10 बजे सदर अस्पताल से दो बच्चे को सर्जरी के लिए गुजरात के अहमदाबाद भेजा गया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए बाल हृदय रोगी के चिकित्सक डॉ. सोनू कुमार ने बताया कि बिहार सरकार की ओर से बाल हृदय योजना चलाया जा रहा है। जिसको लेकर पहले वैसे रोगियों की पहचान की जाती है और जांच कराई जाती है।