जमुई: बाराजोर गांव के पास दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Apr 1, 2025 झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराजोर गांव के पास मंगलवार की शाम 5:00 बजे तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के मंगरार गांव निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।