जमुई: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीज को चढ़ाई एक्सपायरी डेट की स्लाइन, परिजनों ने किया हंगामा
Jamui, Jamui | Apr 1, 2025 सदर अस्पताल में मंगलवार की दोपहर बाद 3:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती लकवा से पीड़ित जद्दु यादव को लापरवाह स्वास्थ्य कर्मी बिना जांच पड़ताल के ही एक्सपायरी स्लाइन चढ़ा दिया। जब मरीज के साथ आए परिजन की नजर एक्सपायरी डेट पर पड़ी तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को हुई। उंसके बाद फौरन एक्सपायरी बोतल को हटाया गया। परिजन ने जमकर हंगामा किया।