जमुई: हरला गांव में 9 दिवसीय महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भूमि पूजन
Jamui, Jamui | Apr 1, 2025 हरला गांव में 14 मई से आयोजित होने वाली 9 दिवसीय श्री श्री 108 शिवशक्ति महायज्ञ को लेकर मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान ढोल व गाजे- बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे गांव का भ्रमण कर भूमि पूजन में भाग लिया।वहीं गिरिडीह से आये आचार्य लाल बाबा जी महाराज द्वारा विधि विधान के साथ भूमि पूजन की प्रक्रिया पूरी की गई।