बबेरू: तिन्दवारी रोड मंडी गेट के पास धान खरीद न होने से नाराज किसानों ने लगाया जाम, मौके पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया जाम
Baberu, Banda | Nov 19, 2026 बबेरू कस्बे के तिंदवारी रोड स्थित मंडी गेट के सामने का है, जहाँ गुरुवार की शाम करीब 4:30 बजे धान खरीद न होने से नाराज सैकड़ों किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। किसानों का आरोप है कि पल्लेदारों को उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जबकि किसानों से पल्लेदारी का पूरा पैसा लिया जाता है। इसी के चलते पल्लेदार हड़ताल पर हैं और मंडी में कामकाज प्रभावित है।