लोहंडीगुडा: स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने पर जोर, सीएमएचओ ने बस्तर-लोहंडीगुड़ा के स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिले के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।