मेजरगंज: मेजरगंज में जनता दरबार, अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं
मेजरगंज स्थानीय लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ गीता कुमारी और थाना की एसआई बीना कुमारी ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, सीमांकन, आपसी रंजिश और राजस्व से जुड़े कई मामले सामने आए।