नासरीगंज: इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने नासरीगंज धूस चौराहे पर एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
एसआईआर में गड़बड़ी और वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दोपहर में लगभग एक बजे नासरीगंज धूस चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इसके पूर्व सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अवैध रूप से मतदाताओं का नाम सूची से हटा देना पूरी तरह से असंवैधानिक है। और इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त पूरी तरह जिम्मेदार हैं।