Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
kullutimes
Kullu, Kullu
| Nov 23, 2026
MORE NEWS
#kullu 🔺कुल्लू में हुए जगत सिंह नेगी के खिलाफ धरना प्रदर्शन को लेकर क्या बोल रहे भाजयुमो अध्यक्ष दिग्विजय आनंद सेना पर कथित बयान को लेकर भाजपा ने खोला मोर्चा देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू Govind Singh Thakur Jairam Thakur Sukhvinder Singh Sukhu
Kullu, Kullu | Nov 23, 2026
#kullu 🔺जिला कुल्लू में भारतीय जनता पार्टी कमल के फूल के साथ है एक जुट, कांग्रेस पार्टी में अनुशासन हीनता का जोर, गोबिंद सिंह ठाकुर देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू Govind Singh Thakur
Kullu, Kullu | Nov 23, 2026
स्वर्गीय धर्मवीर धामी की जयंती पर आज उनके सुपुत्र रोहित वत्स धामी एवं परिवार की और से जोनल अस्पताल में अन्नपूर्णा लंगर सेवा में मरीज़ों के तिमारदारों और ज़रूरत मंद लोगों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई, इस पुनीत सेवा को स्वयं स्व धर्मवीर धामी के सुपुत्र रोहित वत्स धामी ने भोजन परोसा और दिवंगत आत्मा को याद किया गया, गौर रहे कि स्व धर्म वीर धामी भी एक सच्चे समाज सेवक रहे थे और उन्होंने अपने जीवनकाल में बहुत से ज़रूरत मंद लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा की थी और आज उन्हीं के इस निस्वार्थ सेवा भाव को उनके सुपुत्र भी निभा रहे हैं और अपने पूजनीय पिता के नक्शे कदम पर आगे बढ़ रहे हैं। Kullu Times
Kullu, Kullu | Nov 23, 2026
सिख श्रद्धालु पवित्र सिंह ने बताया की गुरुद्वारा साहिब कुल्लू की सिख सभा की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। Kullu Times
Kullu, Kullu | Nov 23, 2026
डीडीएमए कुल्लू ने हवाई अड्डा भुंतर में आयोजित की एयर रेड स्ट्राइक मॉक ड्रिल आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए किया अभ्यास Kullu Times जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कुल्लू द्वारा हवाई अड्डा भुंतर में एयर रेड स्ट्राइक को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से बचाव एवं राहत कार्यों को अंजाम देने तथा विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में संबंधित क्षेत्रों के पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों, आपदा मित्रों, एनसीसी (NCC), एनएसएस (NSS), नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS), aapda mitras स्वयंसेवकों तथा सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के लिए एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की काल्पनिक स्थिति तैयार कर उससे निपटने के लिए अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, त्वरित प्रतिक्रिया, घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, प्राथमिक उपचार तथा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। इस दौरान संबंधित विभागों, स्थानीय पंचायत प्रधानों, पंचायत सदस्यों एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मियों को आपात स्थिति में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्य करने, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा आपसी तालमेल बनाए रखने के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यशाला के उपरांत एयर रेड एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। इस अभ्यास के माध्यम से विभिन्न विभागों, स्वयंसेवकों एवं संबंधित एजेंसियों की तैयारियों, निर्धारित भूमिकाओं, त्वरित प्रतिक्रिया तथा आपसी समन्वय का परीक्षण किया गया। इस से पहले उपरोक्त सभी विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं एन सी सी केडेट्स को होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र शाढ़ाबाई में मौखिक जानकारियां उपलब्ध करवाई गयीं I मॉक एक्सरसाइज के समापन पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM), कुल्लू की अध्यक्षता में डी-ब्रीफिंग (De-briefing) सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान अभ्यास के दौरान सामने आई कमियों एवं समन्वय से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए भविष्य में ऐसी आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बेहतर तैयारी, आपसी समन्वय एवं तत्परता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। डीडीएमए कुल्लू की ओर से आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय जान-माल के नुकसान व अन्य क्षति को न्यूनतम करने के साथ-साथ संबंधित एजेंसियों की तैयारियों का आकलन करना और उनकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाना रहा। मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित सभी लोगों को जानकारी दी गयी कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में सामान्य नागरिकों द्वारा क्या-क्या किया जाना चाहिए और किन बातों से परहेज किया जाना चाहिए I इस दौरान सायरन की सही जानकारी, सी पी आर तथा सभी आपातकाल नंबरों को उपलब्ध करवाया गया I मॉक ड्रिल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया, सही जानकारी और विभागीय समन्वय बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर अतिरिक्त दंडाधिकारी कुल्लू, सुरजीत सिंह राठौर, खंड विकास अधिकारी गौरव धीमान, तहसीलदार नितीश कुमार, एन सी सी कैडेट्स, एन एस एस के स्वयंसेवक, आपदा मित्रों सहित स्थानीय पंचायतों के प्रधान व अन्य पंचायत सदस्य शामिल रहे I
Kullu, Kullu | Nov 23, 2026
नगर परिषद कुल्लू की प्रधान आशा ठाकुर ने बताया की सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को कुल्लू में भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। Kullu Times Municipal Council Kullu
Kullu, Kullu | Nov 23, 2026
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर भक्ति के रंग में रंगा कुल्लू पंच प्यारे की अगुवाई में निकला भव्य नगर कीर्तन Kullu Times