रामगंजमण्डी: गाजियाबाद से ₹28 लाख कीमत के धनिये की बोरियों की धोखाधड़ी कर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
रामगंजमंडी पुलिस ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 28 लाख रुपये कीमत के धनिये की बोरियों को धोखाधड़ी कर चोरी कर ले जाने की घटना का खुलासा करते हुए 2 आरोपियो को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की गई धनिये की 366 बोरियों को बरामद किया है। वही घटना को अंजाम देने के लिए काम लिए गए ट्रक को भी जब्त कर लिया है।