बखरी: शिवनगर के पास स्कूली बस में बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, बेगूसराय रेफर
बखरी थाना के शिवनगर के निकट सड़क किनारे खड़ी स्कूली बस में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान गोढ़ियारी निवासी विष्णु कुमार एवं गंगराहो निवासी सुमित कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय क्लिनिक में इलाज के बाद गंभीर स्थिति के मद्देनजर उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया है।