बखरी: अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा आयोजित
बखरी प्रखंड के घाघरा निवासी अधिवक्ता सह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राधा कृष्ण प्रसाद सिन्हा के असामयिक निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बखरी अनुमंडल के अधिवक्ताओं ने सोमवार को दोपहर करीब दो बजे अधिवक्ता संघ में शोक सभा का आयोजन किया गया।मौके पर महासचिव राज कुमार,मो आसिफ आदि ने मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।