मैनपुरी: भोगांव रेलवे क्रॉसिंग स्थित रॉयल गैलेक्सी होटल के पास साइकिल सवार युवक को डंपर ने मारी टक्कर, हुई मौत
भोगांव रेलवे क्रॉसिंग स्थित रॉयल गैलेक्सी होटल के पास साइकिल से नगला चुन्नी दुकान के लिए सामान लेने आ रहे थे। तभी शैलेंद्र कुमार पुत्र महिपाल सिंह निवासी नगला मंगली को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शैलेंद्र कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शैलेंद्र कुमार को जिला अस्पताल में भेजा जहां डॉक्टर ने उनका मृत घोषित कर दिया।