मैनपुरी: नगला गवे के पास बाइक सवार युवक की नीलगाय से टक्कर लगने से हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
नगला गवे उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास औरैया जनपद के नगला निवी निवासी अरविंद कुमार पुत्र सालिकराम मचवार में तिलक समारोह कार्यक्रम से अपने घर वापस जा रहे थे। तभी देर रात उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गई और बाइक सवार अरविंद कुमार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।