बेगूसराय: बेगूसराय में मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक को जमकर पीटा
बेगूसराय में एक बार फिर भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला है। मोबाइल और रिफाइंड तेल चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। भीड़ ने युवक को घंटों तक अपने कब्जे में रखा और उसके साथ मारपीट करती रही। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के लोहियानगर ओवरब्रिज के समीप एनएच-31 की है।