सरदारशहर: उपखंड अधिकारी ने घंटाघर सहित बाजार का किया निरीक्षण, अवैध पटाखे की दुकानों को लेकर एसडीएम का रुख रहा लचीला
सरदारशहर उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने बुधवार रात्रि 9 बजे दिपावली पर्व को लेकर घंटाघर सहित शहर की ट्रेफिक व्यवस्था और बड़ी तादाद में अवैध पटाखों की दुकानें लगने की शिक़ायत पर आयुक्त भगवान सिंह, सीआई अरविंद कुमार भारद्वाज व पुलिस जाब्ते के साथ मुख्य बाजार का निरिक्षण किया। इस दौरान जबकि अवैध रूप से लगी पटाखों की दुकानों को लेकर एसडीएम का रूख लचीला रहा।