सरदारशहर: लेडीज मार्केट में दुकानदार ने छत पर लगे टीन शेड में कचरा डालकर में लगाई आग, लपटों को देखकर मची अफरातफरी
सरदारशहर के घंटाघर के पास लेडिज मार्केट की पहली गली में पारीक टावर के पास बुधवार शाम 8 बजे छत के ऊपर के दुकानदार टेलर ने छत के आगे लगे टीन सेड पर कचरा डालकर आग लगा दी। अचानक आग की लपटों को देखकर लेडिज मार्केट की गली में व्यापारियों व राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। दीपावली का समय होने के कारण नीचे दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे सामान लगा रखा था।