सरदारशहर: करवा पार्क के पास आयोजित होम्योपैथिक निशुल्क चिकित्सा शिविर में 110 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर लिया लाभ
सरदारशहर के करवा पार्क के पास बुधवार को शिवा होमियो क्लिनिक उदयपुर और सरदारशहर के तत्वाधान में आयोजित निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 110 रोगी लाभान्वित हुए। इस अवसर पर चिकित्सा शिविर में डॉक्टर शीलू राकांवत, डॉक्टर रानू रांकावत, डॉक्टर चिराग रांकावत और ऑस्ट्रेलिया से आए डॉक्टर जूलिया और डॉक्टर कीब्रा ने अपनी सेवाएं दी।