सरदारशहर: पानी निकासी का नाला ब्लॉक होने से शिव मार्केट, सब्जी मंडी और आथुना बाजार की गलियों में भरा पानी
सरदारशहर क्षेत्र में धनतेरस के पर्व को लेकर जबरदस्त रौनक देखी जा रही है। वही मंगलवार को सुबह 10 बजे सरदारशहर नगर परिषद क्षेत्र के बाजारों में बिना किसी बारिश के गंदा पानी जमा होने से व्यापारियों में भारी आक्रोश हैं। सरदारशहर की सब्जी मंडी, शिव मार्केट आथुणा बाजार में पानी निकासी का नाला ब्लॉक होने से धनतेरस के दिन गंदा पानी भर गया।