सरदारशहर: हरियासर के पास पशु को बचाने के प्रयास में बाइक फिसलने से चालक घायल, उपचार के बाद किया गया रेफर
गांव हरियासर के पास मंगलवार रात्रि 10 बजे सड़क पर अचानक आवारा पशु आ जाने से पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई, जिससे बाइक चालक घायल हो गया। गंभीर घायल बाइक चालक को निजी वाहन के सहयोग से राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरो ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हाई सेंटर रेफर कर दिया।