सरदारशहर: फर्जी वसीयत पर कूटरचित हस्ताक्षर करने वाले घंटेल निवासी आरोपी को पुलिस ने घंटेल से किया गिरफ्तार
सरदारशहर पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए फर्जी वसीयत पर फर्जी व कूटरचित हस्ताक्षर करने वाले घंटेल निवासी 57 वर्षीय रणजीतसिंह पुत्र गजसिंह राजपूत को घंटेल गांव से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने मंगलवार शाम 4 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 23 नवंबर 2023 को सरदारशहर के वार्ड 22 निवासी शिवकुमार एक परिवाद पेश की थी।