भागलपुर, 27 जून 2026. एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा 01 जून से 27 जून 2026 तक आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान (Girls Empowerment Mission-GEM) 2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह की मुख्य अतिथि भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय थीं। उनके साथ कहलगाँव के अनुमंडल पदाधिकारी श्री कृष्ण चन्द्र गुप्ता भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने बालिकाओं को आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं साहस के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा, कौशल और आत्मविश्वास ही उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम बनाएंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनटीपीसी कहलगाँव के परियोजना प्रमुख (प्रभारी) श्री मनोरंजन परिदा ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में शिक्षा, व्यक्तित्व निर्माण एवं जीवन कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में श्री श्रीनाथ मारीसेट्टी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ऐश डाइक मैनेजमेंट), श्रीमती मधुमिता दास, सृष्टि समाज की उपाध्यक्षा, श्रीमती ऊषा मारीसेट्टी सहित एनटीपीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा पहली बार बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) पुस्तिका का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तिका में अभियान की प्रमुख गतिविधियों, उपलब्धियों तथा प्रतिभागी बालिकाओं के प्रेरणादायी अनुभवों का संकलन किया गया है।
इस वर्ष आयोजित अभियान में कुल 127 बालिकाओं ने भाग लिया। 27 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कराटे, योग, आत्मरक्षा, विज्ञान, कला एवं शिल्प सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं जीवन कौशल का विकास किया गया।
समापन समारोह में बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, GEM पुस्तिका तथा हिंदी की पाँच प्रेरणादायी पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।
एनटीपीसी का यह बालिका सशक्तिकरण अभियान ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा, व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा गया।
Dr Nawal Kishor
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
JEEVIKA Bihar
Bhagalpur Police
Banka District Administration