मुरैना नगर: कांग्रेसियों ने बस स्टैंड स्थित बिजली उपभोक्ता कार्यालय पर बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस ने बस स्टैंड पर बिजली उपभोक्ता कार्यालय के बाहर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी।मुरैना शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती तथा लोड सेटिंग के नाम पर की जा रही अघोषित कटौती के विरोध में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पश्चिम ने ज्ञापन सौंपा है।