बागपत: भूतपूर्व सैनिकों ने समिति के कार्यों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय में दिया शिकायत पत्र
Baghpat, Bagpat | Sep 22, 2025 बागपत। जिले के भूतपूर्व सैनिक सोमवार को करीब दोपहर 12:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्ट कार्यालय पहुंचे और डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। भूतपूर्व सैनिकों ने जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सितंबर 2024 में सोसाइटी एंड चिट्स मेरठ के कार्य समिति नियमों के विपरीत संशोधन जमा किए गए थे।