इटाढ़ी: जन सुनवाई में पहुंचे 78 मामले, डीएम ने त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश
Itarhi, Buxar | Jun 19, 2026 सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला ने जन सुनवाई कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एसडीएम, भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।शिकायतों से संबंधित कुल 78 आवेदन डीएम के समक्ष आए।