फेस्टिव सीजन में अगर आप AC, TV, फ्रिज या वॉशिंग मशीन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपकी जेब पर असर पड़ सकता है। कॉपर, स्टील, एल्युमीनियम और अन्य कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ महंगे फ्रेट और रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंस कंपनियां कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।
इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 से कई कंपनियां AC और दूसरे घरेलू उपकरणों की कीमतों में 5% से 8% तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। कुछ कंपनियों ने पहले ही कीमतें बढ़ा दी हैं, जबकि कुछ कंपनियां अभी लागत का आकलन कर रही हैं। यह साल 2026 में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की ओर से की जाने वाली कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी होगी।
#ConsumerElectronics #AppliancePrices #FestiveSeason
Korba, Korba | Sep 27, 2026