विपक्षी दलों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए जा रहे आरोपों को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं, इन आरोपों के पीछे कोई आधार नहीं है। बल्कि जनता को गुमराह किया जा रहा है। सीएम ने कहा, राहुल गांधी समेत जो भी विपक्ष के नेता चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं उनके ऊपर देशद्रोह लगना चाहिए।
रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'विपक्ष देश में एक ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है जिसका कोई आधार नहीं है। विपक्ष का लक्ष्य केवल जनता को गुमराह करना है। देश में ऐसी परिस्थितियां पैदा करना है ताकि लोगों का ध्यान जो विकास कार्य हो रहे हैं उनकी और से हट करके विपक्ष की नाकामियों की और से हटकर, जो देश के प्रति वो गद्दारी कर रहे हैं उनकी और से हट करके उल-जलूल खड़ी की हुई परिस्थितियों की ओर चला जाए।'
#Rek
Korba, Korba | Sep 27, 2026