देवरिया के जिलाधिकारी रहीं आईएएस दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया था। 14 सितंबर को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था। उन्होंने की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर दी थी। करीब दो सप्ताह बाद दिव्या मित्तल ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने आगे जीवन के बारे में बताने के लिए 29 सितंबर की सुबह का समय दिया है।
रविवार (27 सितंबर) को दिव्या मित्तल ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'आगे क्या करना है? मैंने पढ़ा: "बच्चे छोटे हैं। अब घर। अच्छा पैकेज मिलेगा। वापस विदेश। IAS पर किताब लिखी है। कोचिंग। टिकट पक्का हो गया होगा। राजनीति। 29 सितंबर, सुबह 8:30 बजे बताऊंगी।" उनके पोस्ट के बाद लोग उन्हें आगे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि हमें इंतजार रहेगा। मिर्जापुर की डीएम रहते हुए उन्होंने हलिया ब्लाक के लहुरियादह गांव में 75 साल बाद पानी पहुंचा था। इसके लिए दिव्य�
Korba, Korba | Sep 27, 2026