जौरा से एसपी ऑफिस आया व्यक्ति बोला, एसडीओपी सीधे हैं, उनकी कोई पुलिस वाला सुनता ही नहीं👇
मुकेश शर्मा मकान के स्वामित्व संबंधी विवाद लेकर एसपी ऑफिस आये थे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति से उन्होंने आधा मकान खरीदा था। बाद में उसने कहा कि बाकी आधा हिस्सा भी खरीद लो। बकौल मुकेश उन्होंने लोन लेकर उस हिस्से को भी खरीद लिया, लेकिन 30 लाख रुपये लेकर भी न तो वह मकान खाली कर रहा है, न पैसे लौटा रहा है। कोर्ट उसके क्लेम को खारिज कर चुका है, लेकिन सरकारी स्तर पर कार्यवाही नहीं की जा रही, इसलिए उसके हौसले बुलंद हैं। मुकेश ने बताया कि किरायेदार पर धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है, लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही।