चित्तौड़गढ़ शहर के प्रतापनगर क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी में दिनदहाड़े ठगी की वारदात सामने आई। 85 वर्षीय आत्माराम मलकानी झूलेलाल मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें बातचीत में उलझा लिया। बदमाशों ने पहले 1000 रुपए और बिस्किट का पैकेट देकर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने को कहा।